Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Health workers absent, Ayushman Arogya Mandir locked

Mainpuri News: स्वास्थ्य कर्मी नदारद, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लटका ताला

Fri, 05 Dec 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Health workers absent, Ayushman Arogya Mandir locked
फोटो 7 बदहाल होता जा रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर। संवाद - फोटो : अंशु की फाइल फोटो।
मैनपुरी। विकास खंड जागीर क्षेत्र के गांव कसद में डेढ़ वर्ष पूर्व बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लटक रहा है। यह बदहाल है। स्वास्थ्य कर्मियों के नहीं आने से ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अनदेखी के चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण के बाद से अब तक ताला नहीं खुला है। कमरों और परिसर में झाड़ियां फैल रही हैं। नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए 12 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांवत ले जाना पड़ता है। क्षेत्रीय निवासी मिलाप सिंह, बंटी चौहान, टीटू चौहान, सचिन कुमार, सोमेंद्र सिंह, उपेंद्र कुशवाह, चंद्रपाल सिंह का कहना है कि इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए कसद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed