{"_id":"6927408bccb3f8263a07cf48","slug":"health-services-will-improve-six-new-doctors-have-been-deployed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-149478-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा सुधार छह नए डॉक्टरों की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा सुधार छह नए डॉक्टरों की हुई तैनाती
Wed, 26 Nov 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत छह नये डॉक्टरों की तैनाती की गई है। चार डॉक्टरों की तैनाती सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में की गई है। वहीं जिला अस्पताल में एक डॉक्टर को ईएमओ की जिम्मेदारी दी गई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर आलू की मंडी भोगांव में एक डॉक्टर तैनात किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जिले में डॉक्टरों की तैनाती के लिए साक्षात्कार किया गया था। जनपदीय टीम के साक्षात्कार के बाद जिले में छह डॉक्टरों की तैनाती की गई है। डॉ. संदीप कुमार को सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनाती दी गई है। इसके साथ ही डॉ. श्वेता सरोज और डॉ. उंजिला अख्तर को सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में महिला मेडिकल ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. सुधा को सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल मैनपुरी में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात किया गया है। डॉ. आशीष कुमार को जिला अस्पताल मैनपुरी में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनाती दी गई है। डॉ. शीतल सागर को अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर आलू की मंडी भोगांव में नियुक्ति दी गई है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह में सभी डॉक्टरों को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।