{"_id":"57b73f164f1c1b29156ec00c","slug":"gunner-giving-death-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनर दे रहा जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गनर दे रहा जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
गनर दे रहा जान से मारने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
थाना करहल क्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी महिला ने ब्लाक प्रमुख बरनाहल के गनर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में जमीन के मामले में दबाव बनाने की शिकायत की है।
करहल के गांव कैलाशपुर निवासी विमलेश कुमारी ने शुक्रवार को एसपी देवरंजन वर्मा को प्रार्थना-पत्र दिया गुरुवार रात करीब 9.40 बजे ब्लाक प्रमुख बरनाहल रमाकांती का गनर अनुज कुमार घर में घर में घुस आया। गाली गलौज करते हुए कहा कि जिस जमीन पर विवाद चल रहा है उसे छोड़ दो नहीं तो जेल भिजवा दूंगा। गुड्डी देवी ने गनर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। महिला के साथ आए ग्रामीणों ने भी एसपी से सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत करने वालों में गौरव प्रताप, धर्मेंद्र कुमार, अजय पाल सिंह, सत्यवीर सिंह, रणजीत सिंह, विमलेश कुमार, सर्वेश, रामकुमार, श्यामवीर आदि शामिल थे।