{"_id":"572395d24f1c1b807aa91792","slug":"greenery-in-parks-instead-of-the-garbage-dump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों में हरियाली की जगह कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों में हरियाली की जगह कूड़े के ढेर
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
पार्कों में हरियाली की जगह कूड़े के ढेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पार्क बदहाल हो गए हैं। पालिका की अनदेखी और स्थानीय लोगों की उपेक्षा के चलते पार्क में हरियाली की जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। आवारा पशु घूमते रहते हैं। नगर में आवास विकास, करहल रोड, देवी रोड के अलावा ऐसे कई पार्क हैं जो पालिका प्रशासन की अनदेखी से दुर्दशा का शिकार हो चुके हैं।
दृश्य- एक
नगर के आवास विकास कालोनी स्थित सेक्टर दो में पार्क बना है। पार्क में कुछ स्थानीय लोग टहलने की बजाए अपने पशु बांधे हुए हैं। इससे यहां गंदगी के ढेर लगे हैं। इसके चलते स्थानीय लोग यहां आने से कतराते हैं।
दृश्य-दो
नगर के आवास विकास कालोनी में स्थित सेक्टर तीन में बना पार्क बदहाल पड़ा है। जबकि इस पार्क में कुछ वर्ष पूर्व हरे-भरे पेड़ पौधे हुआ करते थे। आज अनदेखी के चलते यह अपनी बदहाली पर खुद रो रहा है। साथ ही पार्क में टहलने की बजाए कुछ लोग यहां अपने घरों का कूड़ा कचरा डालते हैं। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि अब सड़क पर ही टहल लेते हैं।
विज्ञापन
दृश्य-तीन
सेक्टर नंबर चार में बना पार्क में बैठना तो दूर लोग जाना भी पसंद नहीं करेंगे। इस पार्क में पशु तो बांधे ही जाते हैं। साथ ही स्थानीय निवासी अपने घर का कूड़ा कचरा भी पार्क में डालते हैं। बदबू की वजह से पार्क में कोई नहीं आता है। पार्क की बाउंड्रीवाल भी टूटी पड़ी है।
बदहाल पड़े पार्कों का निरीक्षण किया जा रहा है। कई पार्कों का निरीक्षण कर टेंडर किया गया है। जल्द ही अन्य पार्कों का निरीक्षण पूरा कर पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए भी योजना बनाई जा रही है।
- रामपाल यादव, ईओ