{"_id":"6411c1cc4c380c5df9018ab5","slug":"granddaughter-murdered-her-grandmother-along-with-her-lover-in-mainpuri-2023-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं कांपे हाथ: नातिन ने आधी रात प्रेमी को मिलने बुलाया, दादी ने गलत काम करते देख लिया, चाकू से काट दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं कांपे हाथ: नातिन ने आधी रात प्रेमी को मिलने बुलाया, दादी ने गलत काम करते देख लिया, चाकू से काट दिया गला
Wed, 15 Mar 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:32 PM IST
सार
मैनपुरी में नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दादी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ तो घर वालों के होश उड़ गए। आरिपयों ने बताया कि दादी ने उन्हें गलत काम करते हुए देख लिया था।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दादी ने आधी रात नाबालिग नातिन को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। एक पल के लिए भी उसके हाथ नहीं कांपे। पोती सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आई और गले पर वार कर दिया। धार बहुत तेज न होने पर गला पूरी तरह नहीं कटा। इसके बाद चाकू को प्रेमी ने छुड़ा लिया और दोबारा उसी घाव पर रेत दिया।
घटना बेवर थाना क्षेत्र के किल्ली गांव की है। गांव निवासी शारदा देवी की पोती ने आधी रात अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया। प्रेमी पहुंचा तो दादी ने दोनों को आपत्तिजन स्थिति में देख लिया। वह बोल नहीं पाती थीं। दोनों को पता चला कि दादी ने देख लिया है तो उन्होंने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना बेवर थाना क्षेत्र के किल्ली गांव की है। गांव निवासी शारदा देवी की पोती ने आधी रात अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया। प्रेमी पहुंचा तो दादी ने दोनों को आपत्तिजन स्थिति में देख लिया। वह बोल नहीं पाती थीं। दोनों को पता चला कि दादी ने देख लिया है तो उन्होंने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
सब्जी काटने वाले चाकू से किया वार
शारदा देवी की पोती रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाई। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से दादी के गले पर वार कर दिया। उन्होंने चीखने की कोशिश की। लेकिन, आवाज गले में ही घुट कर रह गई। अब तक उनकी जान नहीं निकली थी। अब तक पोती के हाथ कांपें नहीं थे। लेकिन वह पास में ही स्तब्ध अवस्था में खड़ी रही।
विज्ञापन