फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   grand procession was taken out on occasion of birth anniversary of Lord Parshuram in Mainpuri

परशुराम जयंती: गाजे-बाजे के साथ शहर में निकाली गई शोभा यात्रा, लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत

Sun, 23 Apr 2023 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 07:12 PM IST
सार

मैनपुरी में परशुराम जयंती पर गाजे-बाजे के साथ शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर लोगों ने शोभा य़ात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।

 

विज्ञापन
grand procession was taken out on occasion of birth anniversary of Lord Parshuram in Mainpuri
रथ पर विराजमान भगवान परशुराम के स्वरूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। रामलीला मैदान में समापन अवसर पर सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


शोभा यात्रा का शुभारंभ कचहरी रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर से हुआ। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने भगवान गणेश और भगवान परशुराम की आरती उतारी। भगवान परशुराम की आराधना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग बैंड की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जय परशुराम, जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज रहा था। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी उनके पीछे घोड़े पर सवार ब्राह्मण समाज के बालक आकर्षक पोशाक में चल रहे थे। 
विज्ञापन

लोगों ने घरों की छतों से की पुष्प वर्षा

महिलाएं और युवतियों ने भी यात्रा में प्रतिभाग किया। जगह-जगह लोगों ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। लोगों ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा की। रामलीला मैदान पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ। यहां रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज ने एकता का परिचय दिया है। सभी को भगवान परशुराम को अपना आदर्श मानते हुए कार्य करना चाहिए। मदन मोहन पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, हरिकिशोर तिवारी, हरिओम मिश्रा, ब्रजेश चतुर्वेदी ने भी विचार रखे। संयोजक केके मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा और आलोक अग्निहोत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग मौजूद रहे

भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में प्रदीप तिवारी, अनूप पांडेय दयाल, ओम जी दुबे, आशीष पांडेय, दीपक अग्रिहोत्री, अंकुर अग्रिहोत्री, डॉ. सौरभ मिश्रा, राहुल दुबे, देवेंद्र मिश्रा, प्रवीन दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

तीन दर्जन से अधिक झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में भगवान गणेश, राधा कृष्ण, राम दरबार, शिव परिवार,भगवान परशुराम, दुर्गा माता, भारत माता आदि सहित तीन दर्जन झांकियां शामिल थीं। शहर के प्रसिद्ध बैंड भी यात्रा में मनमोहक धुन प्रस्तुत कर रहे थे। महाकाल की झांकी शोभा यात्रा का आकर्षण का केंद्र रही।

सभी दलों ने स्वागत के लिए लगाए स्टॉल

ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई भगवान परशुराम की शोभा यात्रा के स्वागत के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराते हुए स्वागत किया। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बसपा के स्टॉल में आनंद पांडेय, सत्यपाल मिश्रा, रेखा पांडेय, प्रवीन दुबे ने भारत विकास परिषद के स्टॉल में डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. मनोज पाठक, प्रसून जैन, घनश्याम दास गुप्ता, मनीष तापड़िया डॉ अखिलेश पाल सिंह ने यात्रा का स्वागत कर जलपान कराया।

शोभा यात्रा का किया गया स्वागत 

वहीं सपा के स्टॉल पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, रजनेश मिश्रा, कमल वर्मा, सुमन वर्मा ने आदि लोग मौजूद रहे। क्रिश्चियन कॉलेज के सामने लगे स्टॉल पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अमित गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, शिवदत्त भदौरिया, सुमित चौहान आदि लोगों ने स्वागत किया। तहसील तिराहे पर लगे स्टॉल पर आलोक गुप्ता, संगीता गुप्ता, प्रदीप तिवारी आदि ने स्वागत किया। पुरानी कोतवाली के पास पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता, नेहा गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed