फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in clothes godown in Mainpuri

दो मंजिला कपड़ा गोदाम में लगी आग: लपटें व धुआं देख लोगों में दहशत, लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 30 Mar 2023 08:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 08:34 AM IST
सार

मैनपुरी में दो मंजिला कपड़े के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरी रात मोहल्ले में दहशत फैली रही। 

विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in clothes godown in Mainpuri
मैनपुरी में कपड़े के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात घर में बने कपड़े के गोदाम में आग लग गई। जब तक किसी को पता चलता आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें निकलती देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। व्यापारी का लाखों का माल जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के छपट्टी मोहल्ले में हुआ। यहां के निवासी दीपक अरोड़ा कपड़े का व्यापार करते हैं। उन्होंने अपने दो मंजिला मकान में अपना गोदाम बना रखा है। बीती रात शॉर्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर टीम

आसपास के लोगों ने घर से लपटें और धुआं निकलता देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने फायर टीम और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर फायर टीम और पुलिस भी मोहल्ला पहुंच गई। घर तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में कठिनाई हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में दहशत का माहौल

आग के तेज लपटें देख आसपास को लोगों में भी दहशत का माहौल हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। व्यापारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से निकली एक चिंगारी से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरी रात मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed