{"_id":"9d310a412badf7c8d1f84189628c2952","slug":"good-results-on-test-face-bloom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा परिणाम देख परीक्षार्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा परिणाम देख परीक्षार्थियों के खिले चेहरे
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इंटर परीक्षा का परिणाम 92.78 प्रतिशत रहा। जिले के 48.40 फीसदी परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। 37.02 फीसदी परीक्षार्थियों ने द्वितीय और 5.24 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी पाई। जबकि 7.08 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे।
रविवार को परिणाम जानने के लिए सुबह से ही परीक्षार्थी उत्सुक दिखे। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा परिणाम का प्रतिशत अधिक रहने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे। पिछले साल परीक्षा परिणाम 89.82 प्रतिशत रहा था। जबकि इस बार इंटर के 92.78 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। दोपहर 12.30 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होना था लेकिन सुबह दस बजे से ही कंप्यूटर सेंटरों पर परिणाम जानने वालों की भीड़ लगने लगी थी। प्रत्येक छात्र-छात्रा और अभिभावक यही जानना चाहते थे कि परिणाम कब प्राप्त होगा। हालांकि मोबाइल पर रिजल्ट देखने की सुविधा के चलते इस बार कंप्यूटर सेंटरों पर परिणाम देखने वालों की संख्या कम ही नजर आई। उधर परीक्षा परिणाम आने से पूर्व कई छात्र-छात्राएं परिणाम को लेकर तनावग्रस्त भी दिखाई दिए। परिणाम का इंतजार कर रहे आकाश ने कहा कि उसे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का पूरा यकीन है पर भाग्य कब रूठ जाए कहा नहीं जा सकता। सर्वेश का कहना था कि उसने अपने प्रथम श्रेणी में पास होने पर प्रसाद बोल रखा था लेकिन द्वितीय श्रेणी आने से निराशा हाथ लगी है। पारूल ने कहा पेपर अच्छे हुए थे और प्रथम श्रेणी भी मिली इससे वह बेहद खुश है।
इंटर परीक्षा परिणाम एक नजर में:
इंटर में पंजीकृत कुल परीक्षार्थी 40312
परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी 34539
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 32047
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 16719
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 12789
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 1812
अनुत्तीर्ण 2447
इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप-10
नाम प्राप्तांक प्रतिशत में विद्यालय
विज्ञापन
साक्षी 95.60 चौ.जलेब सिंह इंटर कालेज गढ़िया भदौल
भावना 95.20 शिक्षा सागर इंटर कालेज दिहुली
राधा 94 जिलेदार सिंह इंका मकोया सौनासी
पावना 93 देवनागरी इंका कुरावली
शालिनी यादव 92.4 आदर्श राष्ट्रीय इंका मैनपुरी
अंकित शुक्ला 92 नेहरू स्मारक इंका समान
शैलेंद्र कुमार यादव 91.80 आदर्श राष्ट्रीय इंका मैनपुरी
मिथलेश 91.60 जिलेदार सिंह इंका मकोया सौनासी
उज्ज्वल राजपूत 91.60 एमएसवीडी इंका लालपुर
प्रीति बैस 91.40 अमर शहीद इंका बेवर