फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   girl student has stopped going to school due to fear of molesters In Mainpuri

Mainpuri News: शोहदे से सहमी छात्रा, एक दिन सरेआम गोद में दबोचा और ले जाने लगा जंगल; दहशत में छोड़ा स्कूल

Sat, 31 Aug 2024 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 05:06 PM IST
सार

मैनपुरी में एक छात्रा शोहदे की हरकतों से सहमी हुई है। एक दिन सरेआम गोद में दबोचकर जंगल ले जाने की कोशिश की। पीड़िता ने दहशत में स्कूल जाना छोड़ दिया। 

विज्ञापन
girl student has stopped going to school due to fear of molesters In Mainpuri
girl (demo pic) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा ने शोहदे के डर से स्कूल जाना तक बंद कर दिया है। स्कूल आते-जाते आरोपी अश्लील हरकतें करता है। छात्रा को खींच कर ले जाने की कोशिश भी की। जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा जब भी स्कूल या कोचिंग जाती है तो आरोपी नीतेश उसका रास्ता घेरता है। छात्रा से अश्लील इशारे करता है। 22 अगस्त को छात्रा जब स्कूल जा रही थी। तभी आरोपी ने उसकी साइकिल जबरदस्ती रोक ली। साइकिल गिरने के बाद आरोपी ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन


छात्रा को गोद में उठा कर झाड़ियों में ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद छात्रा इस कदर डर गई कि स्कूल जाना छोड़ दिया। पुत्री की इस हालत से परेशान पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed