{"_id":"6877b7c4fa9273695201ed3f","slug":"girl-got-frightened-due-to-wrong-behavior-of-young-man-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: आठ वर्षीय बच्ची से दरिंदगी की कोशिश...दहशत में मासूम, स्कूल जाने में भी लग रहा डर; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: आठ वर्षीय बच्ची से दरिंदगी की कोशिश...दहशत में मासूम, स्कूल जाने में भी लग रहा डर; केस दर्ज
Wed, 16 Jul 2025 08:01 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:01 PM IST
सार
दुष्कर्म के प्रयास के बाद बच्ची इस कदर डर गई कि उसने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। परिजनों ने कहा कि यदि पुलिस आरोपी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई करती तो यह घटना टाली जा सकती थी।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची बकरी चराने खेत में गई थी। इस दौरान एक युवक ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी के चंगुल से बचकर बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिद्धू (22) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची इतने खौफ में है कि वह स्कूल नहीं जा रही।
बच्ची कक्षा चार में पढ़ती है। मंगलवार को वह रोज की तरह बकरी चराने खेत पर गई थी तभी आरोपी सिद्धू वहां आया और बच्ची को पकड़ लिया। अश्लील हरकत करते हुए उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। आरोपी की इस हरकत से मासूम घबरा गई और जैसे-तैसे उसके चंगुल से छूटकर रोते हुए घर पहुंची।

बच्ची ने परिजन को साथ हुई घटना की जानकारी दी जिसे सुनकर परिजन के होश उड़ गए। चौकी पर तहरीर दी गई मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिता ने बताया कि घटना से बेटी इतनी डरी हुई है कि बुधवार को वह स्कूल ही नहीं गई।
पुलिस करती कार्रवाई तो टल सकती थी घटना
शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। यदि पुलिस आरोपी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई करती तो यह घटना टाली जा सकती थी। उनकी बेटी काफी डरी सहमी है, वह लोग उसे संभालने का प्रयास कर रहे हैं।