{"_id":"6893570be62020f3b8031b52","slug":"girl-committed-suicide-under-suspicious-circumstances-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पड़ोसी युवक ने किया ऐसा घिनाैना काम...सह नहीं सकी वो, पुलिस ने भी न सुनी; इस हाल में मिली युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पड़ोसी युवक ने किया ऐसा घिनाैना काम...सह नहीं सकी वो, पुलिस ने भी न सुनी; इस हाल में मिली युवती की लाश
Wed, 06 Aug 2025 06:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:52 PM IST
सार
मैनपुरी के बेवर के एक गांव में पड़ोसी युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया। लेकिन पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। पीड़िता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के एक गांव में युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार सुबह फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां का आरोप है कि बेटी के साथ पड़ोसी युवक ने मंगलवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इससे आहत बेटी ने आत्महत्या की है। परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध भी किया। कहा, आरोपी को पुलिस को सौंपा था। मगर, उसे छोड़ दिया गया। जैसे-तैसे शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मृतका की मां ने बताया कि 24 वर्षीय बेटी मंगलवार रात को घर में अकेली थी। वह विवाहित बेटी के पास कन्नौज गईं थीं। रात करीब 11 बजे पड़ोस का युवक घर में घुस आया। युवती की चीख सुनकर चचेरे भाई ने छत के रास्ते कमरे में जाकर उसे बचाया। उसने आरोपी से हाथापाई भी की, जिसके बाद शोर सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण भी मौके पर आ गए और आरोपी को पकड़कर देर रात ही पुलिस को मौके पर बुलाकर सौंप दिया था।

आरोप है कि पुलिस ने युवक को रात में पकड़ा, लेकिन सुबह यह कहकर छोड़ दिया कि उसे बुधवार को बुलाया जाएगा। बुधवार सुबह वह घर आईं तो बेटी ने वारदात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह भैंसों को चारा डालने गईं, तो युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह चारा डालकर लौटीं और बेटी को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़ने पर बेटी फंदे से लटकी मिली। आरोप है कि बेटी ने आत्महत्या का कदम दुष्कर्म की वारदात से बुरी तरह आहत होने के बाद उठाया है।
नवंबर में होनी थी शादी
परिजन के अनुसार मृतका की गोदभराई जनवरी में कन्नौज के युवक से हो चुकी थी और नवंबर में उसकी शादी होनी थी। इस घटना से उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मृतका के पिता की दस साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। मृतका पांच बहनों में चौथे नंबर की है और दो भाई हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। दोनों भाई नौकरी के सिलसिले में पानीपत और नोएडा में रहते हैं। नोएडा में कार्यरत भाई 1 अगस्त को घर आया था और सबसे छोटी बहन को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने गया था। इसके बाद वे दोनों बहन-भाई छत्तीसगढ़ में रहने वाली बहन के यहां रुक गए थे।

परिजन का विरोध और पुलिस का आश्वासन
घटना के बाद से ही परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस का विरोध करते हुए कहा कि जब तक उसके भाई नहीं आ जाते और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे शव को नहीं उठाने देंगे। भोगांव सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने परिजनों को शांत करने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक के घर पर दबिश दी गई है।
ये भी पढ़ें-UP: ट्रक ने जुगाड़ वाहन को मारी टक्कर...17 कांवड़िये घायल, गंगाजल लेने जा रहे थे; चार की हालत गंभीर