फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   girl committed suicide by jumping into canal in Mainpuri her body found floating near Sitapur

Mainpuri News: विक्रमपुर झाल के पास मिली थीं घर से लापता युवती की चप्पलें; अब इस हाल में मिली लाश

Sun, 28 Jul 2024 05:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 05:31 PM IST
सार

मैनपुरी में घर से लापता युवती की चप्पलें विक्रमपुर झाल के पास मिली थीं। अब सीतापुर के पास नहर में उतराती लाश मिली है। 

विज्ञापन
girl committed suicide by jumping into canal in Mainpuri her body found floating near Sitapur
नहर में उतराती मिली लाश - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को एक युवती चप्पले विक्रमपुर झाल के पास मिली थीं। परिजन नहर में कूदने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। रविवार की सुबह परिजन की आशंका सही साबित हुई। दन्नाहार क्षेत्र में सीतापुर के पास युवती का शव मिल गया। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मामला औंछा थाना क्षेत्र के नगला सलेही गांव का है। गांव निवासी नेहा (20) शुक्रवार की शाम से लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह परिजन से किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी। तलाश के दौरान शनिवार की सुबह युवती की चप्पले विक्रमपुर के पास हजारा नहर झाल के पास मिली थीं। परिजन नहर में कूदने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच व तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन, युवती का कहीं कोई पता नहीं लग सका था। रविवार की सुबह थाना दन्नाहार क्षेत्र में सीतापुर के पास कुछ ग्रामीणों ने एक युवती का शव नहर में उतराता हुआ देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दन्नाहार चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को नहर से निकलवाने के बाद आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच औंछा पुलिस भी नेहा के परिजन के साथ वहां पहुंच गई। परिजन ने शव की शिनाख्त नेहा के रूप में की। शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed