फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   girl beaten by woman SHO In Mainpuri during making video of fight she admitted to hospital

UP: झगड़े का वीडियो बना रही बालिका को महिला एसएचओ ने गिराकर पीटा, हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

Wed, 17 Jul 2024 12:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 12:05 PM IST
सार

मैनपुरी में झगड़े का वीडियो बना रही बच्ची को महिला एसएचओ ने गिराकर पीटा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
girl beaten by woman SHO In Mainpuri during making video of fight she admitted to hospital
अस्पताल में भर्ती किशोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में झगडे़ के दौरान वीडियो बना रही बालिका से महिला एसएचओ ने मोबाइल छीन लिया। बच्ची की पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। पैक्सफेड चेयरमैन ने बुधवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंच कर बच्ची का हाल जाना। दोषी एसएचओ पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़ा गांव का है। गांव में मंगलवार की रात को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में झगडे़ ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर महिला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। 
विज्ञापन


आरोप है कि झगडे़ का वीडियो बना रही एक पक्ष की 12 वर्षीय आंशी से मोबाइल छीन कर उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला एसएचओ की पिटाई से बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार की सुबह पैक्सफेड चेयरमैन डॉ. प्रेम सिंह शाक्य ने जिला अस्पताल पहुंच कर बच्ची का हाल जाना। उस से घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह तो सिर्फ चाचा के कहने  पर वीडियो बना रही थी। बस इसी बात पर महिला एसएचओ ने उसकी पिटाई की। पैक्सफेड चेयरमैन का कहना है कि जो भी हुआ वह गलत है और बच्ची के साथ जिसने भी गलत किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


जमीन के विवाद में राजस्व टीम के साथ एक दीवार को गिराने की कार्रवाई करने गई थी। वहां एक लड़की वीडियो बना रही थी। उस से महिला सिपाही ने मना किया। इसी बात को लेकर उनके बीच हाथापाई हुई थी। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed