{"_id":"584c3e724f1c1be05944b8b9","slug":"gir-raha-taapamaan-badh-raha-thand-ka-prakop","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर रहा तापमान, बढ़ रहा ठंड का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिर रहा तापमान, बढ़ रहा ठंड का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लगातार गिरते तापमान के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां घना कोहरा आवागमन पर असर डाल रहा है, वहीं शीतलहर ने जनमानस को ठिठोरकर रख दिया है। सर्द हवाओं से राहत पाने के लिए शनिवार की दोपहर निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में हो रही गिरावट के साथ दिनभर चलने वाली शीतलहर लोगों को परेशान करती रही। सर्द हवाओं से राहत पाने के लिए कहीं लोग गर्म कपड़ों से ढके नजर आए तो कहीं अलाव से बदन को गरमाहट देते रहे। शनिवार को दोपहर एक बजे धूप जरूर निकली, लेकिन वह भी गर्मी नहीं दे सकी। लगातार बढ़ती सर्दी के प्रकोप से लोगों को राहत देने के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर भी पहल शुरू हो गई है। तहसील प्रशासन द्वारा सदर तहसील क्षेत्र में 12 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इनमें से नौ स्थान शहरी क्षेत्र में एवं तीन कुरावली कस्बा में शामिल बताए गए हैं।
नगर पालिका परिषद के ईओ रामपाल यादव का कहना है कि पालिका द्वारा शहर में 14 स्थानों पर अलाव जलवाने के इंतजाम किए गए हैं। शहर में तांगा स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, ईशन नदी तिराहा, घंटाघर चौराहा आदि स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि शीतलहर से राहत के लिए तांगा स्टैंड और क्रिश्चियन तिराहे पर रैन बसेरों की व्यवस्था भी कराई गई है। रैन बसेरों में सभी प्रकार के इंतजाम कराए जाएंगे, ताकि रात के समय में जरूरतमंद यहां ठहर सकें। रैन बसेरों के पास अलाव के प्रबंध भी कराए जाएंगे।