फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ghar-ghar vidya deep jalao, apane bachche sabhee padhao

घर-घर विद्यादीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ

Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
ghar-ghar vidya deep jalao, apane bachche sabhee padhao
रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को रैली निकाल कर अभिभावकों को नामांकन कराने के प्रति जागरूक किया।  
विज्ञापन


विकास खंड मैनपुरी के प्राथमिक, कन्या और पूर्व मावि अंगौथा में रैली निकाली गई। अंगौथा की ग्राम प्रधान शंाती देवी ने कहा कि सरकार शिक्षा पर प्रति वर्ष करोड़ाें रुपये खर्च कर रही है। अभिभावकों का भी दायित्व है कि वह अपने बच्चे को रोज विद्यालय भेजें। रैली में बीडी पाठक, विपनेश तिवारी, रेखारानी पांडेय, मुकेश, दीपक, पूजा, उदयवीर सिंह आदि मौजूद थे।

प्राथमिक विद्यालय बरौली पर स्कूल चलो रैली को एबीएसए भारतीय शाक्य और ग्रामप्रधान बलराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एबीएसए ने नौ छात्रों का नामांकन भी कराया। रैली में बच्चे मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ, घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ आदि नारे लगा रहे थे। इस मौके पर सुखेंदर यादव, अजय सिंह, अजय पाल, संध्या, मिथलेश आदि मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय उदयपुर में प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने हरी झंडी दिखाई। रैली ग्राम उदयपुर, नगला नैन सुख की गलियों से भ्रमण करती हुई विद्यालय में समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा, शशि यादव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed