{"_id":"b286c7d0ba13ea65a345c85117de0cdc","slug":"getting-electricity-to-200-villages-in-10-hours-stalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे ठप रही 200 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे ठप रही 200 गांवों की बिजली
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। कस्बा एवं क्षेत्र के 200 गांवों की बिजली आपूर्ति 10 घंटे ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों में आक्रोश दिखा। विभागीय अधिकारियों ने एचटी लाइन का खंभा बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई।
तहसील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सैफई से की जाती है। क्षेत्र के पांच उपकेंद्र करहल, बुझिया, अंडनी,, सिमरऊ व कुर्रा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है। गुरुवार की रात 12 बजे के करीब अचानक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग सुबह होते ही बिजली के बारे में जानकारी जुटाने लगे। अधिकारियों को फोन किए लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर पंचायत की जलापूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई। कोहरे के चलते लोगों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप होने से 200 गांवों की आपूर्ति चरमरा गई। एसडीओ एमके राय ने बताया कि 33 केवीए उपकेंद्र कुर्रा की एचटी लाइन का खंभा किसी तरह से टूट गया। रात में पेट्रोलिंग की गई लेकिन खंभा नहीं मिला। सुबह 10 बजे खंभा बदलवाकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।