फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   gehoon khareed kendron par nahin hai paryaapt suvidhaen

गेहूं खरीद केंद्रों पर नहीं है पर्याप्त सुविधाएं

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
gehoon khareed kendron par nahin hai paryaapt suvidhaen
गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गेहूं क्रय केंद्रों पर अभी तक तैयारियां भी पूरी नहीं हैं। गेहूं खरीद के लिए अधिकृत की गईं पांच एजेंसियों में सबसे बुरा हाल पीसीएफ की है। ऐसे में खरीद के दौरान क्या हाल होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि खरीद शुरू होने में एक पखवाड़ा है तब तक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

इस बार गेहूं खरीद के लिए जिले में कुल 73 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक 45 क्रय केंद्र पीसीएफ के हैं। इसके बाद भी तैयारियों को लेकर सबसे अधिक बदहाल स्थिति भी इसी विभाग की है। खरीद केंद्र शुरू होने की निर्धारित तिथि गुजरने के बाद विभाग के पास इलेक्ट्रानिक कांटे से लेकर बिनोइंग फैन और नमी मापक उपकरण तक की कमी है। ऐसे में पीसीएफ के केंद्रों पर कैसे निर्बाध और सुचारु रूप से गेहूं की खरीदारी होगी। यही स्थिति गेहूं खरीद के लिए अधिकृत अन्य क्रय एजेंसियों की भी है। उपकरणों की उपलब्धता पर एक नजर डालें तो पीसीएफ को गेहूं की खरीद के लिए 82 इलेक्ट्रानिक कांटे चाहिए जबकि उसके पास मात्र 42 कांटे हैं। ऐसे में 40 की कमी है। वहीं बिनोइंग फैन भी 41 के सापेत्र मात्र 12 ही उपलब्ध हैं। इस प्रकार यह 29 कम हैं। वहीं नमी मापक उपकरण भी एजेंसी के पास 41 के सापेक्ष मात्र 12 ही उपलब्ध हैं। ऐसे में यह भी आवश्यकता से 29 कम हैं। 
विज्ञापन

 यही हाल यूपीएसएस, यूपी स्टेट  एग्रो और कर्मचारी कल्याण निगम आदि खरीद एजेंसियों की है। उनके पास भी आवश्यकता की तुलना में काफी कम उपकरण है। इसके चलते जिले में गेहूं क्रय केंद्रों की तैयारियों को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed