{"_id":"66c5cbde98bbfeeb5b0fdd61","slug":"gas-cylinder-caught-fire-while-making-sweets-in-mainpuri-shopkeeper-and-confectioner-got-burnt-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, दुकानदार और हलवाई झुलसे; अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, दुकानदार और हलवाई झुलसे; अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 21 Aug 2024 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:43 PM IST
सार
मैनपुरी में मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे दुकानदार और हलवाई झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग के दौरान जलता सिलेंडर
- फोटो : video grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। आग को बुझाने के प्रयास में दुकानदार और हलवाई झुलस गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। आग में दुकान में रखा काफी सामान जल गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगला पीर निवासी राम विलास ईशन नदी पुल के पास मिठाई की दुकान का संचालन कर रहे हैं। बुधवार की सुबह हलवाई रजनेश पाल मिठाई बना रहा था, तभी गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन
आग की लपटें देख दुकान के आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुल के पास ड्यूटी पर तैनात यातायातकर्मी मौके पर आ गए। उन्होंने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के प्रयास में रामविलास और हलवाई रजनेश झुलस गए।
विज्ञापन
दोनों को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। आग में दुकान में रखा काफी सामान जल गया। राम विलास और रजनेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।