फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   garmee ne badhaee beemaariyaan, aspataal mein kataar

गर्मी ने बढ़ाई बीमारियां, अस्पताल में कतार

Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
garmee ne badhaee beemaariyaan, aspataal mein kataar
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी और धूप में तेजी के चलते बुखार और पेट दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में सोमवार को पेट दर्द और बुखार से पीड़ित 116 रोगी पहुंचे। अन्य रोगों से पीड़ित 726 रोगियों को उपचार दिया गया। अस्पताल में पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 
विज्ञापन


गर्मी और धूप में तेजी के चलते पेट दर्द, बुखार और उल्टी दस्त के रोगी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को पेट दर्द और बुखार से पीड़ित होने पर 116 रोगी पहुंचे। वहीं विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर 726 रोगी जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से ही रोगियों की भीड़ जुटने लगी। पर्चा बनवाने से लेकर दवा वितरण काउंटर तक रोगियों की भीड़ लगी दिखाई दे रही थी।  
विज्ञापन


अस्पताल में रोगियों की अधिक भीड़ देखते हुए चिकित्साकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने लाइन लगवाकर रोगियों को दवाएं दिलवाईं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. जेजे राम का कहना है कि मौसम के बदलाव के चलते बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। वहीं तेज धूप के कारण डायरिया, उल्टी दस्त क मरीजों की संख्या भी बढ़ी है हर रोज ऐसे 50-70 मरीज आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed