फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Garbage in front of the shrine, Jayrin upset

दरगाह के सामने कूड़ा, जायरीन परेशान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User मैनपुरी, अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी, अमर उजाला ब्यूरो Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Garbage in front of the shrine, Jayrin upset
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला छपट्टी में पुलंदर वाली बगिया के समीप स्थित भोलन सैय्यद की दरगाह के सामने कूड़ा पड़ा होने से जायरीन परेशान हैं। जायरीनों ने नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता से दरगाह के समीप कूड़ादान रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जायरीनों का कहना है कि स्थानीय लोगों द्वारा दरगाह के सामने ही घरों का कूड़ा डाल दिया जाता है। इससे दरगाह के आस-पास गंदगी रहती हैं। जायरीन फैसल खान ने बताया कि वह प्रत्येक गुरुवार को दरगाह में हाजिरी देने आते हैं। वह जब भी आते हैं सबसे पहले सफाई करते हैं। उसके बाद भी स्थानीय निवासी दरगाह के सामने कूड़ा डाल देते हैं। जिससे गंदगी होती है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से सफाई कर्मी द्वारा सफाई कराने और कूड़ादान रखवाने की मांग की है। ताकि गंदगी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

पप्पू कश्यप का कहना है कि वह दरगाह पर माथा टेकने आते हैं। जब भी आते हैं आसपास की सफाई करते हैं। उसके बाद भी पड़ोसी कूड़ा डालते हैं। कई बार मना किया लेकिन नहीं माने। इससे दरगाह के पास गंदगी बनी रहती है। अमन गौश, सिकंदर वारसी, हाजी जी, रेशमा खान, अनवार, राजेश, अमदू सिंह आदि जायरीनों ने पालिकाध्यक्ष से सफाई कराने और कूड़ादान रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed