{"_id":"e15a59e9ac5be632efd7510c0a9adbeb","slug":"furnish-household-christmas-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर में सजाए क्रिसमस ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर में सजाए क्रिसमस ट्री
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। क्रिश्चियन समाज के लोगों में उत्साह है। क्रिसमस ट्री, स्टार, केकों की सजावट ने क्रिसमस की खुशियों को दोगुना कर दिया है। सेंटेनियल चर्च को आकर्षक विद्युत की झालरों से सजाया गया है। घर-घर में क्रिसमस ट्री सजकर तैयार हो गए हैं। चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला।
क्रिसमस मनाने के चलते हर घर को बड़े ही सुंदर तरीके से बिजली की झालरों से सजाया गया है। बच्चों की खुशी के लिए घर के आंगन में न सिर्फ स्टार टांगे गए हैं, बल्कि क्रिसमस ट्री भी सजाए गए हैं। कचहरी रोड स्थित सेंटेनियल चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देर रात तक चर्च में भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर जारी रहा। पादरी विशाल चरन ने बताया कि क्रिसमस पर सुबह 10 बजे क्रिसमस की विशेष आराधना होगी। उधर, उत्साहित क्रिश्चियन समुदाय के युवक-युवतियों और बच्चों द्वारा गुरुवार को क्रिसमस के लिए जमकर खरीदारी की गई। गिफ्ट कलेक्शनों और सजावटी सामानों की खूब बिक्री हुई। इसके चलते बाजाराें में दिनभर भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
फोटो