फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four died including brother who was coming to attend sister marriage in accident in Mainpuri

हादसे में चार की मौत: बहन की डोली से चंद घंटे पहले उठी भाई की अर्थी, उजड़ गए परिवार; हर आंख से छलके आंसू

Sun, 25 Feb 2024 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 08:20 PM IST
सार

मैनपुरी में हादसे में चार की मौत हो गई। बहन की डोली से चंद घंटे पहले भाई की अर्थी उठी। युवक अपने चचेरे भाई और दो साथियों के साथ निकाह में शामिल होने आ रहा था। हादसे से परिवार उजड़ गए। हर आंख से आंसू छलक पड़े। 

विज्ञापन
Four died including brother who was coming to attend sister marriage in accident in Mainpuri
हादसे के बाद राहत बचाव में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह नींद की एक झपकी ने कार सवार चार युवकों की जान ले ली। हादसे में मरने वाले दो युवक मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे। दोनों चचेरे भाई थे। कुछ वर्ष से कोलकाता में रह कर काम कर रहे थे। शनिवार की रात चारों दोस्त अलीगढ़ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे।

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 97 किमी पर हुआ सड़क हादसा नींद की झपकी की वजह से हुआ। इस हादसे में चार युवकों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वाले जिशान और आदिल मूल रूप से ऊपरकोट जामा मस्जिद थाना कोतवाली अलीगढ़ के रहने वाले थे। दोनों चचेरे भाई थे। 

विज्ञापन

कई वर्ष से दोनों कोलकाता पश्चिम बंगाल में अमन और तुसीब निवासी 125 रामनगर लाइन गार्डन रिच कोलकाता के साथ रह कर अपना व्यवसाय कर रहे थे। शनिवार को सभी लोग अलीगढ़ में आयोजित आदिल की बहन की शादी समारोह में भाग लेने के लिए अमन की कार से निकले थे। रविवार की सुबह कुर्रा क्षेत्र में कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। 

थानाध्यक्ष कुर्रा दिनेश कुमार ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान ब्रेक लगाए जाने के निशान नहीं मिले। प्रतीत हो रहा है कि हादसा नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है। अलीगढ़ के रहने वाले जिशान और आदिल के परिजन आ गए हैं। अमन और तुसीब के परिजन को भी सूचना दी गई है। वह लोग भी मैनपुरी के लिए चल दिए हैं। उनके आते ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर सीओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे

कुर्रा क्षेत्र में सड़क हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही सीओ करहल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए तुरंत ही क्रेन को मौके पर बुलाया गया। वहीं टोलकर्मियों, स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोग बाहर निकाले गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रहने वाले यूपीडा की एंबुलेंस से जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।

बहन की डोली उठने से चंद घंटे पहले चली गई भाई की जान

अलीगढ़ के ऊपरकोट जामा मस्जिद निवासी आदिल अपने चचेरे भाई जिशान के साथ कोलकाता में रह कर दूध का व्यवसाय कर रहा था। सोमवार को आदिल की बहन की बरात आनी है। आदिल अपने चचेरे भाई जिशान और दो साथी अमन और तुसीब के साथ शनिवार की रात कार से अलीगढ़ बहन के निकाह में शामिल होने के लिए आ रहा था। 

रविवार की सुबह कुर्रा क्षेत्र में हुए हादसे में आदिल सहित कार सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक आदिल और जिशान के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी वाले घर हादसे के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed