फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   For pregnant women not to eat any center

किसी भी केंद्र पर नहीं बना गर्भवती महिलाओं के लिए खाना

Mon, 01 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 01 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
For pregnant women not to eat any center
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को निरीक्षण पर निकले डीएम पीसी गुप्ता को अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। किसी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए खाना नहीं बना था। पोषक आहार योजना केवल कागजों तक ही सीमित मिली। प्राथमिक विद्यालय नगला नया के प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन रोक दिया। डीएम के नाराजगी जताने पर कार्यक्रम अधिकारी लापरवाही पर पर्दा डालने में जुट गए। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह नौ निरीक्षण पर निकले डीएम को नगला पाल आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। ग्राम प्रधान ने बताया कि केंद्र 11 जुलाई से बंद है। ग्रामसभा में अन्य केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नहीं मिलीं। सहायिका मिली लेकिन पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति कम मिली। उप स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10:15 बजे तक ताला बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय नगला नया में शिक्षा की गुणवत्ता काफी खराब मिली। विद्यालय की कक्षा तीन की छात्रा सुशीला ‘कल‘ तक नहीं पढ़ सकी। डीएम ने प्रधानाध्यापक धर्मवीर सिंह का एक दिन का वेतन रोकने, केंद्र नगला पाल की कार्यकत्री शांती देवी, सहायिका ऊषा देवी, जमथरी की कार्यकत्री सुधा यादव का मानदेय तत्काल प्रभाव से रोके जाने, उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम का स्पष्टीकरण मांगा है। किसी भी केंद्र पर न तो हौसला पोषण योजना का मीनू लिखा है और ना ही किसी भी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिये खाना बनाया जा रहा है। केंद्रों पर 50 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष पांच- छह बच्चे ही उपस्थित मिले। कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। हौसला पोषण योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन पका-पकाया खाना एवं बच्चों को फल उपलब्ध कराये जाने हेै। डीएम को निरीक्षण में सभी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम मिली।
विज्ञापन

फोटो-

छात्र को नहीं अक्षर ज्ञान
डीएम के निरीक्षण में प्राथमिक स्कूल नगला पाल के कक्षा दो के छात्र सौरभ को अक्षर ज्ञान नही मिला। कक्षा चार की छात्रा संध्या, ममता 212 में से 109 नहीं घटा सकी। प्राथमिक शिक्षा की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए समस्त स्टाफ को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता सुधारने तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। बीएसए को नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed