{"_id":"64e4c05dd4d6d9143a0b6362","slug":"five-people-were-injured-after-being-buried-under-debris-of-wall-collapse-during-rain-in-mainpuri-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बारिश के बीच भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर पांच लोग घायल; दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बारिश के बीच भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर पांच लोग घायल; दो की हालत नाजुक
Tue, 22 Aug 2023 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 07:37 PM IST
सार
मैनपुरी में बारिश के बीच एक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Mainpuri News: दीवार के मलबे में दबकर घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम तेज बारिश के बीच एक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबा में दबकर पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दो गंभीर घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
हादसा भोगांव थाना क्षेत्र के माधौनगर में हुआ। यहां मंगलवार की शाम ओमपाल के पुत्र प्रशांत के जन्मदिन का समारोह चल रहा था। वहीं तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश के बीच अचानक मकान की एक दीवार भर भराकर गिर गई। दीवार के मलबा के नीचे ओमपाल की पत्नी रूपवती राठौर, 11 वर्षीय पुत्री काजल, परिवार की प्रियंका 11 वर्ष, रेखा देवी, सपना निवासी फिरोजाबाद दब गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। दीवार के मलबा कये नीचे दबे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां काजल, प्रियंका, सपना को मरहम पट्टी के बाद छुटटी दे दी गई। वहीं रूपवती और रेखा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।