फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Five dengue patients admitted to district hospital in Mainpuri elderly man died due to breathing problem

UP News: डेंगू मरीजों की बढ़ रही संख्या, पांच रोगी जिला अस्पताल में भर्ती; सांस की समस्या से बुजुर्ग की मौत

Wed, 23 Oct 2024 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 06:59 PM IST
सार

मैनपुरी में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पांच रोगी जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। सांस की समस्या से बुजुर्ग की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Five dengue patients admitted to district hospital in Mainpuri elderly man died due to breathing problem
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डेंगू के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की जांच में एक साथ पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। सभी को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। दो मरीज शहरी क्षेत्र के हैं तो वहीं दो दन्नाहार क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक मरीज गांव ब्योंती का रहने वाला है। सीएमएस ने सभी को बेहतर उपचार दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुधवार को 112 मरीजों ने जांच कराई। जांच के दौरान पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ब्योंती निवासी भूपश्री (50) पत्नी रामकिशोर, संसारपुर निवासी शांती देवी (40) पत्नी सत्यराम निवासी संसारपुर, शालिनी (22) पत्नी प्रदीप निवासी संसारपुर, काजल (14) पुत्री रामपाल निवासी जवापुर, राजवीर (55) निवासी गुलाबपुर डेंगू पॉजिटिव निकले। सभी को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत से वृद्ध ने तोड़ा दम

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला खरा निवासी बलवीर सिंह (63) को सांस लेने में दिक्कत के चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 1244 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सात मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed