{"_id":"5794b30c4f1c1bcc38c4b570","slug":"first-monday-of-sawan-today-decorated-pagoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, सजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, सजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
तैयारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शिवालयों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्राचीन भीमसेन मंदिर पर भी विद्युत की रोशनी की गई है। पहले सोमवार को भगवान भीमसेन का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। उधर, घरों में भी लोगों ने व्रत और शिवजी की पूजा-अर्चना के लिए तैयारियां कर ली हैं।
सावन के पहले सोमवार के लिए जिले भर के शिवालयों में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रविवार को भीमसेन मंदिर को थर्माकोल और प्लाई से सजाने के लिए कारीगर देर रात तक जुटे रहे। वहीं रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जा रही हैं। चांदेश्वर मंदिर को भी पहले सोमवार के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इन दोनों ही मंदिरों पर शिव भक्तों की सर्वाधिक भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
उधर, सावन के प्रथम सोमवार पर व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए घरों में तैयारियां की गईं। रविवार को व्रत और पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजारों में खासी भीड़भाड़ नजर आई। सिंघाड़े की मिगी, कूटू का आटा आदि बाजार में खरीदा गया। वहीं मंदिरों के बाहर धतूरा, बेलपत्र, फूलमाला और प्रसाद आदि की दुकानें सज गई हैं। करहल, किशनी, बेवर, घिरोर, कुरावली, भोगांव, अजीतगंज क्षेत्र में भी शिव मंदिरों को सजाया जा रहा है।