फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fire breaks out in house due to short circuit

Mainpuri News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

Fri, 26 Jun 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 26 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in house due to short circuit
करहल।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरसई मासूमपुर में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। कमरे में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जल गया। परिवार के सदस्य आनन फानन में बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा टल गया।

गांव निवासी रनवीर सिंह के मकान में रात करीब 2:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। रनवीर ने तहसील में भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed