फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   FIR registered against five people, including the husband, for abetment of suicide.

Mainpuri News: पति सहित पांच के विरुद्ध खुदकुशी के लिए उकसाने की प्राथमिकी

Sun, 14 Jun 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 14 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people, including the husband, for abetment of suicide.
बेवर। परिवार न्यायालय से समझौते के बाद ससुराल मोहल्ला काजीटोला धनकारी आई सलमा ने शनिवार को फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव चिलोंसा के रहने वाले आशिक अली ने बताया कि करीब 10 साल पहले पुत्री सलमा का निकाह मोहल्ला धनकरी निवासी ईशव अली के साथ किया था। एक साल से बेटी का पति से विवाद चल रहा था बेटी मायके में ही रह रही थी। घटना से दो दिन पहले ही बेटी परिवार न्यायालय में चल रहे मामले में समझौते के बाद पति के साथ ससुराल आ गई थी। शनिवार सुबह उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली जब वह लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तो सभी ससुरालीजन भाग चुके थे। बेटी का शव फंदे पर लटका था।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि पति व अन्य ससुरालीजन दहेज को लेकर पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध खुदकुशी के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed