फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   FIR lodged for running clinic illegally

Mainpuri News: अवैध रूप से क्लीनिक संचालन पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged for running clinic illegally
करहल। नोडल अधिकारी झोलाछाप के निरीक्षण के दौरान कुर्रा क्षेत्र में अवैध क्लीनिक संचालित करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। निरीक्षण के दौरान दुकान को सील करने के साथ ही दस्तावेज पेश किए जाने को लेकर संचालक को सीएमओ कार्यालय में बुलाया गया था।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी झोलाछाप आशुतोष कुमार ने 10 नवंबर को कुर्रा क्षेत्र में निरीक्षण किया था। कुर्रा में अमित सलिल के क्लीनिक पर जांच की तो पाया कि क्लीनिक बंद था। इसके खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत मिली थी, नोटिस लगाने के साथ ही क्लीनिक को सील कर दिया गया था, संचालक को नोटिस जारी कर शैक्षिक, क्लीनिक संचालक संबंधी दस्तावेज कार्यालय में आकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। अमित सलित कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के साथ ही दस्तावेज भी पेश नहीं किए। नोडल अधिकारी ने अवैध रूप से क्लीनिक संचालन करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कुर्रा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed