फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Female athletes will showcase their talent at sports trials.

Mainpuri News: खेलों के ट्रायल में प्रतिभा दिखाएंगी महिला खिलाड़ी

Thu, 09 Jul 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Female athletes will showcase their talent at sports trials.
फोटो 14 पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, मैनपुरी
मैनपुरी। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाली अंडर-25 महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल कार्यालय ने ट्रायल कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ट्रायल का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 जुलाई से 17 अगस्त तक कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि अंडर-25 महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग-अलग जनपदों में किया जाएगा। इसके लिए जनपदीय ट्रायल नेहरू स्टेडियम में कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हैंडबॉल के ट्रायल 23 जुलाई, जिम्नास्टिक के ट्रायल 31 जुलाई, वॉलीबॉल के ट्रायल छह अगस्त और हॉकी के ट्रायल 17 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में जिले की पात्र महिला खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले और मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर समय से स्टेडियम पहुंचकर आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed