{"_id":"688da733549dc2228908fefb","slug":"farmer-shot-dead-in-mainpuri-body-found-soaked-in-blood-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में किसान की गोली मारकर हत्या, खून से सनी मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में किसान की गोली मारकर हत्या, खून से सनी मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 02 Aug 2025 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:20 AM IST
सार
मैनपुरी में घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह उसकी खून से सनी लाश देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
किसान की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु में शुक्रवार की रात घर के बाहर पशुओं के बाडे़ में चारपाई पर सो रहे किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह लहूलुहान हालत में शव मिलने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु के रहने वाले 60 वर्षीय किसान कृपाल सिंह शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद पशुओं के बांधने वाले बाडे़ में चारपाई डाल कर सो गए थे। शनिवार की सुबह जब परिजन जागे तो उनका लहूलुहान शव देख कर चीख निकल गई। किसान की किसी ने गोली मारकर हत्या की थी।
सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन की ओर से अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। मौके से फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस किसान की हत्या करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।