{"_id":"67c2fa6c8beafb0e790225e5","slug":"farmer-returning-from-market-crushed-by-mini-truck-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: मंडी से लौट रहे किसान को मिनी ट्रक ने रौंदा, इलाज के दाैरान तोड़ा दम; परिवार में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: मंडी से लौट रहे किसान को मिनी ट्रक ने रौंदा, इलाज के दाैरान तोड़ा दम; परिवार में मच गया कोहराम
Sat, 01 Mar 2025 05:45 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 01 Mar 2025 05:45 PM IST
सार
किसान मंडी से लाैट रहा था। रास्ते में उन्हें मिनी ट्रक ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दाैरान उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के नवीन मंडी के पास शुक्रवार की देर शाम सिरसागंज मोड़ पर नगला मढ़ा निवासी किसान को मिनी ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद एकत्र हुए लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, मगर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मढ़ा (रठेरा) निवासी किसान ब्रज किशोर यादव (38) शुक्रवार को मंडी में आए थे। देर शाम को वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंडी से सिरसागंज रोड की ओर मुडे़, तभी मार्ग से गुजर रहे मिनी ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ब्रज किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत को देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मगर मेडिकल कॉलेज ले जाने से पहले ही किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद मृतक किसान के घर में मातम छाया हुआ है।