{"_id":"c1dbc57b8b13935a514305f095655c37","slug":"farmer-killed-by-being-hit-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। किशनी चौराहे के समीप धर्मकांटा पर ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।
ग्राम पहाड़पुर निवासी रतीराम (58) धान की फसल की सिंचाई के लिए डीजल लेने किशनी में पेट्रोलपंप पर साइकिल से जा रहे थे। गुरुवार की शाम जैसे ही वह धर्मकांटा के सामने पहुंचे तभी इटावा की तरफ जा रहे ट्रक संख्या यूपी75/ एम8380 ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को इटावा की तरफ भगा ले गया। स्थानीय लोगों ने किसान को पीएचसी भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रैफर कर दिया गया। रास्ते में कर्री के पास रतीराम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रक का पीछा कर इटावा के कर्री पुलिया पर पकड़ लिया। ट्रक चालक ने अपना नाम उम्मेद यादव निवासी मुहब्बतपुर थाना कुर्रा बताया है। मृतक के पुत्र ओमकार ने थाने पर तहरीर दी है।