{"_id":"6a3d7805053593a1fb0546b4","slug":"farmer-dies-after-coming-into-contact-with-electric-fence-energizer-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161787-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: झटका मशीन की चपेट में आया किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: झटका मशीन की चपेट में आया किसान, मौत
Fri, 26 Jun 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 1 अशोक बाथम का फाइल फोटो
बेवर। नवीगंज चौकी के गांव छबीलेपुर में बुधवार देर शाम खेत पर जा रहा किसान झटका मशीन में प्रवाहित हो रहे तीव्र करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन खेत स्वामी की लापरवाही से हादसे का आरोप लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव छबीलेपुर निवासी 42 वर्षीय किसान अशोक कुमार बाथम बुधवार देर शाम खेत पर जा रहे थे। तभी एक खेत के पास से गुजरते समय झटका मशीन में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। मृतक के भाई मोतीलाल ने बताया कि भाई जब काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो उनकी तलाश की। जब खेत के पास पहुंचे तो वहां भाई का शव पड़ा था।
वहां पर केबल पड़ी हुई थी, आरोप लगाया कि कि खेत मालिक ने झटका मशीन में तय सीमा से अधिक करंट छोड़ दिया था। जिस वजह से ही भाई की जान चली गई। आरोप के बीच स्थानीय पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट व प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
किसान की मौत से घर में छाया मातम
किसान अशोक कुमार बेहद मेहनती थे। वह दिन रात मेहनत कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में बड़े बेटे की शादी की थी। एक बेटा व दो बेटियां अभी पढ़ाई कर रहे हैं। अशोक परिवार के मुखिया थे। हादसे में असमय मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन में चीख पुकार मच गई।