{"_id":"6a89e1edb36d2e930504e140","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1140610-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत
Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव बिघरई के पास किसान को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गांव बिघरई के रहने वाले 55 वर्षीय किसान इंद्रजीत शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से पैदल जा रहे थे। मैनपुरी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रजीत व बाइक सवार 45 वर्षीय मोहसिन निवासी घिरोर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आगरा ले जाते समय इंद्रजीत ने रास्ते में दम तोड़ दिया, परिजन शव लेकर गांव आ गए। जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। मोहसिन को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन