{"_id":"655de2d81eb5eecae40e2be5","slug":"farmer-died-while-brother-and-father-were-injured-in-tractor-collision-in-mainpuri-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, भाई और पिता घायल; धान बेचकर मंडी से घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, भाई और पिता घायल; धान बेचकर मंडी से घर लौट रहे थे
Wed, 22 Nov 2023 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Nov 2023 04:45 PM IST
सार
मैनपुरी में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत हो गई। जबकि भाई और पिता घायल हो गए। यह लोग धान बेचकर मंडी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में धान बेचकर मंडी से घर लौट रहे किसान को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भाई और पिता घायल हो गए। भाई को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
मामला किशनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है। गांव निवासी किसान सतेंद्र सिंह (32) मंगलवार को शहर स्थित नवीन मंडी में धान बेचने के लिए आए थे। देर रात किसान पिता अजंट सिंह और चचेरे भाई प्रदीप उर्फ तिवारी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत के पास पहुंची। तभी एक प्लॉट में भराव डाल रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले
विज्ञापन
हादसे में सतेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता और भाई हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्रदीप उर्फ तिवारी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। बुधवार को पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में सतेंद्र की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।