फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   farmer committed suicide after being upset due to destruction of paddy crop in rain In Mainpuri

Mainpuri News: फसल नष्ट होने से परेशान किसान ने की खुदकुशी, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Wed, 02 Oct 2024 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 06:40 PM IST
सार

मैनपुरी में फसल नष्ट होने से परेशान किसान ने खुदकुशी कर ली। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घरवालों ने देखा चीख उठे। 

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किसान ने बारिश में धान की फसल नष्ट होने से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। शव घर से कुछ दूर लगे एक पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।

विज्ञापन


मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के क्षेत्र बहादुरपुर गांव का है। गांव निवासी किसान मनोज कुमार (34) ने इस बार अपने 8 बीघा खेत में धान की फसल की थी। बारिश में उसकी फसल खेत में पानी भरने की वजह से नष्ट हो गई थी। जिस वजह से वह परेशान चल रहे थे। मंगलवार की शाम को मनोज घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे। रात भर वह घर पर वापस नहीं लौटे। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उनका शव गांव से करीब 100 मीटर दूर पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की जानकारी के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। किसान के शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के ताऊ के पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि फसल में हुए नुकसान की वजह से ही खुदकुशी की है। नुकसान के बाद से मनोज परेशान रहते थे। वह किसी से अधिक बात भी नहीं करते थे। बताया कि मृतक के एक आठ वर्षीय पुत्री दिव्या और पांच वर्षीय पुत्र अनमोल है। किसान की असमय मौत के बाद अब बच्चों के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed