फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   eteeem ke chakkar lagaate beeta chhuttee ka din

एटीएम के चक्कर लगाते बीता छुट्टी का दिन

Sun, 27 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 27 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
eteeem ke chakkar lagaate beeta chhuttee ka din
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को बैंकें बंद होने के साथ ही शहर के अधिकांश एटीएम भी बंद रहे। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग एक के बाद दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते देखे गए। जबकि अधिकारियों का कहना था कि रविवार को एटीएम में नकदी नहीं डाली जाती। इसके कारण ही अधिकांश एटीएम बंद रहे हैं। सोमवार को कैश डलने पर एटीएम कार्य करने लगेंगे।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से बैंक बंद हैं। महीने का आखिरी शनिवार और उसके बाद रविवार होने के कारण बैंकों में कार्य नहीं हुआ। इसके चलते लोग एटीएम के भरोसे रहे। शनिवार को शहर के आधे से अधिक एटीएम पैसा न होने के कारण बंद हो गए थे। वहीं शेष एटीएम रविवार को पैसा देना छोड़ चुके थे। यही कारण है कि शहर में एसबीआई के दो एटीएम को छोड़कर किसी भी बैंक के एटीएम पैसा दे नहीं रहे थे। सुबह से लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर पैसों के लिए चक्कर काट रहे थे। इसके बाद भी हर जगह उन्हें निराशा हाथ लग रही थी। उल्लेखनीय है कि शहर और आसपास के क्षेत्र में लगभग 150 एटीएम लगे हैं। वहीं पूरे जिले में एटीएम की संख्या 260 रुपये है। इतने एटीएम के बाद भी रविवार को शहर में सिर्फ दो ही एटीएम कार्यरत थे। जबकि अधिकारियों को पता था कि दो दिन बैंक बंद हैं। इसके बाद भी अधिकारियों ने इमरजेंसी में कोई व्यवस्था नहीं की थी।
विज्ञापन

इस संबंध में एलडीएम देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि रविवार को एटीएम में कैश नहीं डाला जाता है। इसके कारण अधिकांश एटीएम पैसा न होने के कारण वह बंद रहे हैं। सोमवार की सुबह एटीएम में पैसा डालना शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद वे सुचारु रूप से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed