{"_id":"2d4d67d5c0c85cdac6e882d0c4d99dbb","slug":"enrollment-on-the-first-day-of-the-second-stage-511-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के पहले दिन 511 नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के पहले दिन 511 नामांकन
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंचायत चुनाव 2015 के द्वितीय चरण के पहले दिन गुरुवार को बेवर और किशनी विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन विकास खंड बेवर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए 371 एवं विकास खंड किशनी में 140 नामांकन पत्र भरे गए। वहीं कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्यों आठ सीटों के लिए कुल 112 नामांकन हुए।
किशनी विकास खंड के लिए जिला पंचायत के साथ क्षेत्र पंचायत के चुनाव के लिए भी गुरुवार को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। इसके लिए सुबह से ही ब्लॉक परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए तहसील व ब्लॉक परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम तहसील के आसपास जमा रहा। नामांकन की प्रक्रिया करीब सुबह आठ बजे शुरू हो गई। प्रशासन ने कुल 10 काउंटरों पर दस सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया था। वहीं एक सहायक निर्वाचन अधिकारी रिजर्व में रखा गया था। नामांकन करने वालों में से अधिकतर के अभिलेख पूरे न होने के कारण भी देरी हुई। कुछ प्रत्याशियों के नाम आधार कार्ड और मतदाता कार्ड पर अलग थे और मतदाता सूची पर अलग। ऐसे प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोक दिया गया। नामांकन स्थल पर प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। दोपहर बाद जिलाधिकारी चंद्रपालसिंह और पुलिस अधीक्षक नामांकन स्थल पर आए और और एसडीएम गजेंद्र कुमार से जानकारियां जुटाई। शाम चार बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। शाम तक कुल 140 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किए थे। इनमें 45 प्रत्याशी अनारक्षित तथा 95 प्रत्याशी आरक्षित कोटे से थे। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दो अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के कारण नामांकन नहीं होगा। अगला नामांकन शनिवार तीन अक्तूबर को किया जाएगा। वहीं बेवर विकास खंड कार्यालय बेवर पर 106 बीडीसी के पदों के लिए 371 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बेवर ब्लॉक पर उपजिलाधिकारी महेशप्रकाश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी संजय वर्मा, एडीपंचायत रामसनेही लाल की देखरेख में पूरे दिन नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई। पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर संबधित लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके अलावा दोनों विकास खंडों की जिला पंचायत की कुल आठ सीटों के लिए कलक्ट्रेट में 112 लोगों ने नामांकन किया। अब तीन अक्तूबर को भी कलक्ट्रेट में दूसरे चरण का नामांकन होगा।