{"_id":"69fcce163c70cfd1f90fede2","slug":"encroachment-removed-from-pasture-land-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-158919-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चारागाह की जमीन से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चारागाह की जमीन से हटवाया कब्जा
Thu, 07 May 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 07 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14 उसनीधा में चारागाह की जमीन को देखती राजस्व टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा। विकासखंड घिरोर क्षेत्र की ग्राम पंचायत उसनीधा में बृहस्पतिवार को एसडीएम घिरोर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। चारागाह की जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर खेती शुरू कर दी थी। टीम ने जेसीबी से कब्जा हटवाकर चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
तहसील घिरोर क्षेत्र के गांव उसनीधा में 700 बीघा से अधिक चारागाह की जमीन है। इसमें से लगभग 500 बीघा जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर खेती शुरू कर दी थी। शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी अंजली सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। जमीन की पैमाइश कराई तो पता चला कि ग्रामीणों ने अवैध रूप से चारागाह की जमीन पर कब्जा कर रखा है।
राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में उसनीधा में जेसीबी की मदद से चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। कुछ लोगों का कहना था कि पूर्व में उन्हें यह जमीन पट्टे पर दी गई थी। हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों को कोई भी ग्रामीण जमीन का पट्टा नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी अंजली सिंह ने कहा कि यदि किसी ने फिर से कब्जा करने की कोशिश की तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक धनश्याम सैनी, लेखपाल विजय कुमार, प्रशांत यादव, पंकज कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।