फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Electricity bill relief scheme will start from today

Mainpuri News: आज से शुरू होगी बिजली बिल राहत योजना

Sun, 30 Nov 2025 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 30 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill relief scheme will start from today
फोटो 14 शहर में निकाली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
मैनपुरी। विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) आज से शुरू हो जाएंगी। योजना का लाभ लेते हुए जनपदभर के 1.15 लाख उपभोक्ताओं के छूट के साथ बिल जमा कर बकायेदारों की सूची से दूर होने का सुनहरा मौका है। इस बार योजना का लाभ नेवर पेड और लोग अनपेड उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। जिले में 22 हजार नेवर पेड और 92 हजार लोग अनपेड उपभोक्ता हैं। योजना 28 फरवरी तक चलेगी।प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि निगम की बिजली बिल राहत योजना की शुरूआत सोमवार से हो जाएगी। इसमें जिले के 1.15 लाख रुपये ऐसे उपभोक्ता, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है या लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज और मूल धन में छूट मिलेगी। योजना में 7850 बिजली चोरी मामले के जुर्माने में भी छूट प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया कि जिले में 22933 नेवर पेड उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इसके अलावा 92964 लोग पेड उपभोक्ता है, जिन्होंने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना तीन चरणों में चलेगी। एक दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी तक उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

ओटीएस योजना को सफल बनाने के दिए निर्देश : एक दिसंबर से शुरू होने वाली बिजली बिल राहत योजना को सफल बनाने के लिए प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने रविवार को पावर हाउस काॅलोनी स्थिति मंडल कार्यालय में सभी एक्सईएन और एसडीओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिजली बिल राहत योजना को सफल बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएं। एक्सईएन और एसडीओ अपने-अपने क्षेत्र में खुद फील्ड में निकलें और योजना की मॉनिटरिंग करें। जेई बड़े बकायेदारों से संपर्क कर उन्हें योजना में शामिल कराएं। रविवार को जनपदभर में बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डुग-डुगी बजवाकर जागरूकता रैलियां निकालीं।सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा ने बताया कि ओटीएस योजना से उपभोक्ताओं को आर्थिक सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

-

फोटो 14 शहर में निकाली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

फोटो 14 शहर में निकाली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article