{"_id":"2a673a6f7e89a2bcd8264a99a3edc231","slug":"eight-centers-in-the-district-said-546-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आठ केंद्रों पर 546 ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आठ केंद्रों पर 546 ने दी प्रवेश परीक्षा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले के आठ केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 890 परीक्षार्थियों में से 546 ने परीक्षा दी और 344 अनुपस्थित रहे। परीक्षा नोडल अधिकारी डायट प्राचार्य शैलेंद्र वर्मा की देखरेख में हुई। परीक्षा के दौरान अधिकारी केंद्रों पर दौड़ते नजर आए।
जिले में रविवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले के विभिन्न छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए थे। एके इंटर कालेज बरनाहल में 52 छात्रों ने, अमर शहीद इंटर कालेज बेवर में 59 ने, दयानंद इंटर कालेज घिरोर में 69 ने, नेहरू स्मारक इंटर कालेज समान में 20 ने, देवनागरी इंटर कालेज कुरावली में 62 ने, राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी में 134 ने, नेशनल इंटर कालेज भोगांव में 71, चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कालेज जागीर 79 ने परीक्षा दी। परीक्षा नोडल केंद्र प्रभारी डायट प्राचार्य शैलेंद्र वर्मा की देखरेख में हुई। इस दौरान सभी केंद्रों पर एसडीएम, डीडीओ सहित आदि आलाधिकारी चक्कर लगाते रहे।