{"_id":"64c4f9a4d7cd5c81440f6335","slug":"e-rickshaw-driver-killed-by-bull-attack-in-mainpuri-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ई-रिक्शा चालक पर सांड ने कर दिया हमला, चाहकर भी न बचा पाए लोग; आंखों के सामने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ई-रिक्शा चालक पर सांड ने कर दिया हमला, चाहकर भी न बचा पाए लोग; आंखों के सामने तोड़ दिया दम
Sat, 29 Jul 2023 05:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 05:21 PM IST
सार
मैनपुरी में सांड ने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर दिया। लोग चाहकर भी उसे न बचा पाए। आंखों के सामने उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आवारा सांड (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह सांड ने हमला करके ई-रिक्शा चालक को मार डाला। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाली क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मामला करहल थाना क्षेत्र के दाडी कांकन गांव की है। गांव निवासी जबर सिंह (48) शहर में किराए पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की सुबह भी वह रिक्शा लेने के लिए मैनपुरी आ रहा था। कुछ देर बाद परिजन को सूचना मिली कि जबर सिंह मैनपुरी करहल मार्ग पर एफसीआई गोदाम के पास अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। आनन फानन परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। जबर सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि सांड के हमले में जबर सिंह की मौत हुई है। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछा, वह लोग भी सांड के हमले की बात कह रहे थे। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।