{"_id":"6a35808b086da0059002d0f4","slug":"e-rickshaw-driver-commits-suicide-after-an-argument-with-his-wife-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161460-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पत्नी से कहासुनी के बाद ई-रिक्शा चालक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पत्नी से कहासुनी के बाद ई-रिक्शा चालक ने की खुदकुशी
Fri, 19 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो15 गोविंद का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव वनखड़िया के रहने वाले ई-रिक्शा चालक ने पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार रात को घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव वनखड़िया का रहने वाला 32 वर्षीय गोविंद उर्फ भूरे राजपूत विवाहित था। वह ई-रिक्शा चला कर पत्नी व अन्य परिजन का भरण पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गोविंद घर से बाहर चला गया था। रात करीब 11 बजे परिजन को पता चला कि गोविंद का शव गली में लगे शहतूत के पेड़ से लटका है। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया।
परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टयता घटना खुदकुशी की प्रतीत हो रही है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।