{"_id":"57ed58364f1c1b6809575e82","slug":"during-the-strike-at-loggerheads-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के दौरान आपस में भिड़े इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के दौरान आपस में भिड़े इंजीनियर
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
भिड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठे हड़ताली जूनियर इंजीनियरों की गुरुवार को लोक निर्माण कार्यालय में एक सहायक अभियंता से जमकर नोकझोंक हुई। मामला बिगड़ता देख अधिशासी अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर जिले के डिप्लोमा इंजीनियर हड़ताल पर रहकर तिकोनिया पार्क में धरना दे रहे हैं। गुरुवार को जब इंजीनियर पार्क में धरना दे रहे थे तभी उनको सूचना मिली कि लोक निर्माण विभाग के कुरावली रोड स्थित कार्यालय से एक ट्रैक्टर-ट्राली से निर्माण कार्य के लिए सामग्री लादी जा रही है। हड़ताली इंजीनियर वहां पहुंच गए। सामग्री लदवा रहे अभियंता बीपी सिंह ने उनकी नोकझोंक हुई। इंजीनियरों ने कमरे का ताला बंद करने की भी कोशिश की। मामले की जानकारी होते ही अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी वहां आ गए।
हड़ताली इंजीनियरों का कहना है कि हड़ताल के दौरान एकजुटता बनाए रखी जाएगी। इस मौके पर किशोर कुमार, मनोज पाल, भीमराव, कमल किशोर, एसके सिंह, डीएस राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, सुधीर, वीरेंद्र, वीवी यादव, राहुल शर्मा, प्रताप सिंह चौहान, प्रीतमचंद्र आदि मौजूद थे।