फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Drugs worth Rs 11 crore destroyed in Operation Dahan

भट्टी में फूंका 11 करोड़ का 'काला धन': ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, डीजीपी के निर्देश पर चला अभियान

Tue, 12 May 2026 05:53 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Akash Dubey Updated Tue, 12 May 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Drugs worth Rs 11 crore destroyed in Operation Dahan
भट्टी में मादक पदार्थों को डालते कर्मी - फोटो : फाइल फोटो

ऑपरेशन दहन के तहत मंगलवार को सीओ सिटी ने तीन थानों में जब्त करीब 1472 किग्रा मादक पदार्थ जलाकर नष्ट कराया। बताया कि नष्ट कराए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये है, कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन


सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मंगलवार को ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट ज्योति रोड गड़ेरी पहुंचे, वहां सदर कोतवाली, थाना दन्नाहार और घिरोर थानों में पुलिस कार्रवाई में जब्त किए गए गांजा, स्मैक, हेरोइन सहित करीब 1472 मादक पदार्थों को भट्ठी में डलवा कर नष्ट कराया। कार्रवाई की प्रक्रिया समाप्ति तक अधिकारी व तीनों थानों के प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। सीओ सिटी ने बताया कि ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में कार्रवाई पूर्ण की गई है। बताया कि जनपद में नशे के किसी भी अवैध धंधे को पनपने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed