{"_id":"58c196754f1c1bda32dc42c7","slug":"drive-against-adulterants","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों के खिलाफ चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मिलावटखोरों के खिलाफ चला अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार पर जिलाधिकारी के निर्देशन में गुरुवार को एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने बाजार में दो दुकानों पर छापेमारी की। दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। वहीं कुसराम में भी छापेमारी कर नमून लिए गए। इस दौरान कई व्यापारी दुकान बंद कर भाग गए।
त्योहार पर मिलावटखोरी को रोकने के लिए डीएम चंद्रपाल सिंह के निर्देश पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम संदीप कुमार और तहसीलदार राकेश कुमार खाद्य विभाग की टीम के साथ बाजार पहुंचे। छिबरामऊ मार्ग पर गुड्डू खान की दुकान से बेसन और सरसों तेल का सैंपल, खन्ना किराना से चावल का सैंपल लिया। खाद्य विभाग से छापे की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई हलवाई और किराना माल के विक्रेता प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। वहीं कुसमरा में भी टीम ने छापेमारी कर नमूने लिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह व तहसीलदार ने दुकानों पर छापेमारी की। सदर बाजार स्थित पाल मिष्ठान भंडार से बर्फी का सैंपल लिया। वहीं कई दुकानों पर रखी दूषित मिठाई को फेंका।