{"_id":"670e71a9d88129af6802052e","slug":"dm-sought-answer-from-cms-in-case-of-death-of-two-children-in-100-bed-hospital-in-mainpuri-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सौ शैया अस्पताल में दो बच्चों की मौत का मामला, डीएम ने सीएमएस से किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सौ शैया अस्पताल में दो बच्चों की मौत का मामला, डीएम ने सीएमएस से किया जवाब तलब
Tue, 15 Oct 2024 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 07:43 PM IST
सार
मैनपुरी में सौ शैया अस्पताल में दो बच्चों की मौत के मामले में डीएम ने सीएमएस से जवाब तलब किया है। जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सौ शैया अस्पताल में 11 अक्तूबर की रात दो बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान जिलाधिकारी ने लिया है। जिलाधिकारी ने सीएमएस को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्षता से जांच के आदेश दिए हैं। सीएमएस से जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी अरुण कुमार के एक दिन के मासूम पुत्र और बेवर थाना क्षेत्र के गांव जोगा निवासी अजीत कुमार की तीन दिवसीय पुत्री की उपचार के दौरान 11 अक्तूबर की देर शाम मौत हो गई थी। मामले में रठेरा निवासी अरुण कुमार के भाई रिंकू सिंह की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
रिंकू सिंह का कहना है कि उनके भतीजे की मौत के लिए एसएनसीयू का स्टाफ और डॉक्टर जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि उनके परिजन बार-बार बच्चे को मांगते रहे। बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पूछते रहे लेकिन हर बार यही जवाब दिया गया कि बच्चा स्वस्थ है। उनका कहना है कि बच्चे की अत्यधिक तापमान में रखने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि तैनात स्टाफ मोबाइल पर बात में जुटा रहा और बच्चे की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। बच्चे की मौत के समय एसएनसीयू में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। तैनात डॉक्टर ड्यूटी से गायब थे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस को जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।