{"_id":"655b655623661bc58f0f5ed7","slug":"dm-reviewed-development-works-on-chief-minister-dashboard-in-mainpuri-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में डीएम: मैनपुरी में एक अधिकारी का रोका वेतन... तो दूसरे को थमाई नोटिस, लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में डीएम: मैनपुरी में एक अधिकारी का रोका वेतन... तो दूसरे को थमाई नोटिस, लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं
Mon, 20 Nov 2023 07:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Nov 2023 07:46 PM IST
सार
मैनपुरी में डीएम एक्शन में हैं। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान एक अधिकारी का वेतन रोक दिया तो दूसरे को नोटिस थमाई। कहा कि लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं है।
विज्ञापन
मैनपुरी में विकास कार्यों की समीक्षा करते डीएम अविनाश कृष्ण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की। खराब प्रगति पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी का अगले आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए। बैठक से अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी नलकूप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि किसी भी योजना में जनपद सी-श्रेणी में न रहे। कई योजनाओं में अभी जनपद सी-श्रेणी में है। संबंधित अधिकारी 25 नवंबर तक प्रयास कर कम से कम बी-श्रेणी में लाकर प्रगति में सुधारें। नोडल अधिकारी ध्यान दें कि आवश्यकता पड़ने पर मरीज तक निर्धारित समय में एंबुलेंस पहुंचे। प्रसव के बाद डिस्चार्ज होने पर प्रसूता को 102 एंबुलेंस से उसके घर तक भेजा जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Etah News: नहीं रुक पा रही डीएपी खाद की कालाबाजारी, किसान परेशान; डीएम के आदेश की भी उड़ रहीं धज्जियां
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। खंड विकास अधिकारी भी अपने स्तर से संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करें। आवास निर्माण की प्रगति सुधारें। निर्माणाधीन 591 आवासों का कार्य तत्काल पूर्ण कराएं। उपायुक्त उद्योग शेष एमओयू के उद्यमियों से निरतंर संपर्क कर धरातल पर क्रियान्वयन कराएं।
यह भी पढ़ेंः- UP: सरकारी योजना का लाभ ले रहे ऐसे लोग सावधान, राशन कार्ड से हटाए जाएंगे नाम; तैयारियां शुरू होगा सत्यापन
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपयुक्त मनरेगा पीसी राम, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुप्रिया गुप्ता, सानिया सोनम एजाज, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद, बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार शुक्ला मौजूद रहे।