फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Divyang Suraj of Mainpuri achieved success in UPSC exam

UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें हिम्मत

Wed, 24 May 2023 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 May 2023 02:32 PM IST
सार

UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात देकर मैनपुरी के सूरज ने UPSC में 917वीं रैंक हासिल की। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

विज्ञापन
Divyang Suraj of Mainpuri achieved success in UPSC exam
UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज ने UPSC में हासिल की 917वीं रैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के कुरावली नगर के घरनाजपुर मोहल्ला निवासी दिव्यांग सूरज तिवारी पुत्र राजेश तिवारी ने दिव्यांगता को मात देकर यूपीएससी परीक्षा में 917वीं रैंक पाकर सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता पर उनके घर लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


दिव्यांग सूरज तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा नगर के महर्षि परशुराम स्कूल में हुई। उन्होंने वर्ष 2011में हाईस्कूल परीक्षा एसबीआरएल इंटर कॉलेज मैनपुरी से तथा 2014 मे इंटरमीडिएट परीक्षा संपूर्णानंद इंटर कॉलेज अरम सराय बेवर से उत्तीर्ण की। 2021 में उन्होंने जेएनयू दिल्ली से बीए किया। सूरज तिवारी के पिता राजेश तिवारी पेशे से दर्जी हैं। 

विज्ञापन

जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं

मंगलवार को यूपीएससी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो सूरज के जीवन में खुशियों की बहार आ गई। सूरज तिवारी ने यूपीएससी परीक्षा में 917वीं रैंक हासिल की है। सूरज का कहना था कि परिस्थितियां चाहे कुछ भी हों लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। इनसे मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  Mathura Accident News: पेड़ से टकराई ईको कार, चार लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

Divyang Suraj of Mainpuri achieved success in UPSC exam
राजीव कुमार, नायब तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला

नायब तहसीलदार राजीव अग्रवाल ने पास की यूपीएससी परीक्षा

तहसील घिरोर में नायब तहसीलदार पद पर कार्यरत राजीव अग्रवाल ने मंगलवार को घोषित यूपीएससी परीक्षा में राजीव अग्रवाल ने 269 वीं रैंक प्राप्त की है। राजीव अग्रवाल पूर्व में भारतीय स्टेट बैंक में पीओ एवं उप प्रबंधक के पद पर भी चार वर्ष तक कार्य कर चुके हैं। दो वर्ष से मैनपुरी सदर और घिरोर में नायब तहसीलदार पद पर सेवा दे रहे हैं। 

इनके पिता की कस्बा किरावली में फुटवियर की दुकान है। लगातार सर्विस में रहते हुए भी ऊपर बढने का सपना नहीं छोडने वाले राजीव ने यह सफलता चौथे प्रयास में हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर तहसील के अधिकारी, कर्मचारी एवं जिला के अधिकारियों सहित नगर व क्षेत्रवासियों ने भी बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed